प्रशासन ने ब्रज क्षेत्र की प्रसिद्ध होली का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस वर्ष होली का आयोजन 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा।
इस दौरान बरसाना की लठमार होली, नंदगांव की होली, वृंदावन की फूलों की होली और बलदेव का हुरंगा जैसे प्रमुख आयोजन होंगे।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिस तैनाती की योजना तैयार की जा रही है।




